अजंता की गुफा कहा पर है और कितनी पुरानी है किसने बनाई : अजंता की गुफाओ के बारे में कौन नहीं जानता, छोटे से छोटे बच्चे भी इसके बारे में जानते है क्योंकि 5-8 क्लास में ही अजंता की गुफाओ के बारे में पाठ (Lesson) है। यह भारत की सबसे ज्यादा प्रसिद्द जगहों में से एक है। यह गुफाये महाराष्ट्र में है, यह 25-30 बड़ी-बड़ी चट्टानों से काटकर बनाई गई है, इनमे बौद्ध के स्मारक और गुफाये है जिन्हे पुरे भारत व दूसरे देशों से लोग देखने आते है। यह बहुत ही दिलकश जगह है।
वह लोग जो की इतिहासिक चीजों में दिलचस्पी रखते है और उन्हें घूमना फिरना पसंद हो वह अजंता की गुफाओ में आना कभी नहीं भूलता। यहां अक्सर खोजी प्रवत्ति के लोग आते है, जिन्हे पुराने लोगों की कला के प्रति दिलचस्पी होती है। यहां जो कला, शिल्पकारी देखने को मिलती है वह बेहतरीन है, ऐसी कला जो आज कई तरह के साधन होने के बाद भी नहीं देखी जाती, वह कला उन लोगों ने पुराने समय में बिना किसी विशेष साधन कर ली, यह बड़ी रोचक बात है। ऐसी ही बाते लोगों को यहां के लिए आकर्षित करती है। यह गुफाये घने जंगलो के बीच बसी हुई है, चारों और घने जंगल है। आइये आगे जानते है अजंता की गुफा पर है और कैसे ajanta ki gufa kahan par hai in Hindi?
अजंता की गुफा नाम कैसे आया ??
आइये पहले इस बारे में भी जान लें, सब यही कहते है की अजंता की गुफा और इसी नाम से जानते है। लेकिन शायद आप जानकर थोड़े हैरान होंगे की असल में इन गुफाओ का कोई नाम नहीं है, इनको किसी ने नाम नहीं दिया। असल में जिस जगह पर यह गुफाये है उसके पास सिर्फ 1-2 किलोमीटर की दुरी पर एक गाँव है उसका नामा है “अजंता”। उस गाँव के नाम पर ही इन गुफाओ का नाम पड़ा, की अजंता यानी उस गांव की गुफा। यह गांव अजंता महाराष्ट्र के औरंगबाद शहर से 107 KM दुरी पर बसा हुआ है। इसके पास के गांव का नाम “जलगांव है” अजंता में टोटल 29 गुफाये है जो की सर्कार द्वारा सुरक्षित है, भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग द्वारा इन पर नजर रखी जाती है।
तो अब आप समझ गए होंगे की असल में उन गुफाओ का कोई नाम नहीं है किसी ने उन्हें नाम नहीं दिया। वह बस उनके नजदीक के गांव के नाम से जानी जाती है।
अजंता की गुफा कहा पर है
Kaha Hai Ajanta Ki Gufa in Hindi ?
- अजंता की गुफा कहाँ पर स्थित है – यह हम ऊपर बता चुके लेकिन एक बार फिर गहराई से आपको इस बारे में बताते है। अजंता की गुफा महाराष्ट्र में स्थिति है। यह महाराष्ट्र में Jalgaon के पास Aurangabad Maharashtra 431117, India में स्थिति है। अजंता की गुफा देखने के लिए आपको सबसे पहले Aurangabad आना पड़ेगा फिर वहां से jalgaon के लिए निकले, जलगाँव से 1-2 घंटे में आप अजंता की गुफाओ में पहुंच जायेंगे।
अजंता की गुफाये कब बनी थी
- यह गुफाये दूसरी शताब्दी इसा पूर्व की है। जो की बौद्ध धर्म से सम्बंधित शिल्पकारी और चित्र है, यहां ऐसी 29 गुफाये है जो की खुदाई के बाद मिली। अजंता की गुफा 400-500 इसा पूर्व में बनी थी (Ajanta gufa age) ऐसा जानने को मिलता है। यहां पर जो अजंता की गए के चित्र है वह हजारो साल गुजरने के बाद भी आज भी ताज़ा मालूम पड़ती है। इनमे से कई चित्रों में गौतम बुद्ध के जीवन का चित्रण बताया गया है और बहुत ही करुणा से भरी यहां अन्य चित्र भी है।
अजंता की गए का संरक्षण
- अजंता की गुफाओ का संरक्षण भारतीय सरकार द्वारा किया जाता है, भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग ने इसका जिम्मा लिया है और यहां पर देखा जा सकता है की किसी भी तरह का कोई नुकसान गुफाओ को नहीं होने दिया है। यहां पर सर्वेक्षण के कर्मचारी आदि हमेशा उपस्थित रहते है जिससे की लोगों को और लोगो से गुफाओ को किसी भी तरह का कोई नुकसान न हो। यहां सर्वेक्षण की पूरी टीम कार्यरत है।
- भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग हर एक प्राचीन समय से प्रसिद्द स्थानों पर कार्यरत है, अगर आप किसी भी स्थान की सर्वेक्षण के लिए कोई योगदान देना चाहते है तो आपको इसके लिए भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग से संपर्क करना चाहिए।
अजंता चित्रकला में क्या दर्शाया गया
- अजंता की चित्रकला अद्भुत है, जैसा की हमने ऊपर भी बताया है की यहां अभी तक कोई सा भी चित्र पुराना मालूम नहीं पड़ता, यहां के चित्र आज भी ऐसे लगते है जैसे कल के बनाये हुए हो। आज भी इनमे वही सुंदरता स्पष्ट दिखाई पड़ती है। यहां जो शिल्पकारी और कला दिखाई गई है उसे आप कलाकारी का एक अनूठा अंदाज़ कह सकते है, यह एक उदाहरण है की कलाकारी क्या होती है।
- यहां पर पशु, पक्षी सभी के चित्र आपको देखने को मिलेंगे, जैसे की आपने जातक कहानियों में देखा या सुना होगा ठीक वैसे ही यहां पर चित्रण किये हुए है। यह चित्रण सहनशील भावनाओ, दृढ़ता, शांति को दर्शाती है। सीधे सीधे कहे तो भारत के प्राचीन समय की खूबसूरती को यह चित्रण बखूबी दर्शाते है।
- अगर तकनिकी दृष्टि से अजंता की गुफाओ की ओर देखा जाए तो यह पूरी दुनिया में पहला स्थान रखती है। क्योंकि इन गुफाओ में सभी तरह के जीव, फूल, पत्ते, वृक्ष, पशु, पक्षी आदि दर्शाये गए है। इनमे से कई चित्र ऐसे भी है जो की भारत के मूल के मानव के मालूम नहीं पड़ते।
- यहां के ज्यादातर चित्र बौद्ध धर्म पर ही आधारित है, बाकी और भी कई तरह के चित्र आपको यहां देखने को मिलेंगे। जिनको देख कर आप भी अचंभित होंगे। बुद्ध के जीवन में जो कुछ भी हुआ, उनके जीवन की घटनाओ को व कैसे उन्हें प्रबुद्धता प्राप्त हुई यह सभी यहां चित्रों में दर्शाया गया है।
- यहां चित्र बनाये गए थे वह एक तो बुद्ध के जीवन पर और जातक कहानियों जैसे, पशु, पक्षी आदि से सम्बंधित थे। लेकिन आज भी यह नहीं जाना जा सका की असल में यह चित्रण किस ग्रंथालय आदि से लिए गए थे। इस बात की सच्चाई जानने के लिए तो हमे पिछले समय की यात्रा करना पड़ेगी जो की हम नहीं कर सकते।
- यह गुफाये 2000 साल से ज्यादा पुरानी है
- गुफा के द्वार को बड़ी खूबसूरती से सजाया हुआ है
- अजंता की पहली ही गुफा में बुद्ध का बड़ा चित्र देखने को मिलता है
- चित्रों के साथ शिल्पकारी की कला भी यह भरपूर देखने को मिलती है
उम्मीद करते है दोस्तों आपको अजंता की गुफा कहां पर है ajanta gufa in Hindi गुफा कब बनी थी किसने बनाई थी आदि के बारे में जानकर अच्छा लगा होगा। आपको एक बार इस जगह पर जाना जरूर चाहिए ताकि आप भी इस सौंदर्य का आनद ले सके।