सर्प के उपाय सांप के सपने आने से कैसे रोके Snake Fear Dreams

सांप एक ऐसा प्राणी है जिसका नाम सुनते ही डर (fear) भय लगने लगता हैं। कई लोग तो सांप से इतना डरते है की इस वजह से उन्हें सपनो में भी सांप नजर आने लगते हैं व अधिकतर सांप से सम्बंधित ही सपने आने लगते हैं। आज हम सर्प भय मुक्ति के उपाय, सांप के डर को कैसे दूर करे आदि इस विषय में घरेलु उपाय बताएंगे जिनको करने के बाद आपको सांप का डर भय ख़त्म हो जाएगा tips how to overcome fear of snakes in Hindi language।

यहां हम आपको सर्प भय व घर के आसपास व दूकान आदि में अगर सांप निकलता रहता हैं, यानी घर में सांप के निकालने का डर बना रहना व सपने में सांपो का दिखाई देना आदि इन दोनों विषय में आपको सम्पूर्ण जानकारी देंगे। यहां पहले हम आपको घर में सांप निकालने के उपाय के बारे में बताएंगे फिर आखिर में सपने में सांप न आये, व स्वप्न में सांप का डर आदि को ख़त्म करने के उपाय बताएंगे इनको करने से आपको नींद में सांप के स्वप्न आना बंद हो जायेंगे।

sarp bhay mukti ke upay, snake fear in hindi, saanp ke totkey

सर्प भय मुक्ति के उपाय सांप का डर कैसे दूर करे – Snake Dreams & Fear in Hindi

पहले जब हम जंगली जीवन जीते थे, यानी पहले जंगल ज्यादा थे तो इस वजह से सांप का डर ज्यादा बना रहता था। और आज भी सामान्य व्यक्ति के मन में भी सर्प भय बना रहता हैं। सांप के अलावा भी और कई जानवर इंसान के लिए नुकसानदायक होते हैं लेकिन सर्प और इंसान का रिश्ता कुछ अलग ही है। इसका एक कारण यह भी हैं की एक सांप जितना खामोशी से, जितनी कम जगह से भीतर आ जा सकता हैं, उतना अन्य कोई जानवर नहीं आ सकता हैं।

इसके अलावा सांप व्यक्ति को सावधान होने का भी मौका नहीं देता हैं और व्यक्ति को काट लेता हैं। आमतौर पर देखा गया हैं की सांप का कांटा हुआ व्यक्ति जिन्दा नहीं बच पाता, इसी वजह से आम व्यक्तियों में सांप के प्रति भय और भी कई गुना बढ़ जाता हैं। बल्कि विज्ञान कहता हैं की सभी सांप जहरीले व जानलेवा नहीं होते, लेकिन फिर भी व्यक्ति को तो डर बना ही रहता हैं।

आज के समय में वैसे तो सांपों के घर में घुसने के अवसर कम हो गए हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में व विकसित किये जा रहे इलाको में आज भी सांपो का उतना ही भय हैं जितना की पहले हुआ करता था। इसीलिए यहां हम आपको सर्प भय मुक्ति के उपाय के बारे में विशेष जानकारी देने जा रहे हैं। यह उपाय भारतीय प्राचीन ग्रंथों से लिए गए हैं, व यह सभी आज भी उतने ही मददगार हैं जितने की पहले के समय में हुआ करते थे।

अधिकतर ऐसा होता हैं की जब किन्हें व्यक्ति के घर में सांप नजर आता हैं तो वह घर के लोगों की चिल्ला चोट से डरकर घर में कहीं भी छुप जाता हैं, व फिर वह आसानी से दिखने में नहीं आता। ऐसी स्थिति में घर के लोग और भी ज्यादा भयभीत हो जाते हैं। भारत के प्राचीन ग्रंथों में छिपे हुए सांप को बाहर निकालने के उपाय बताये गए हैं जो की अत्यंत सामान्य व सरल हैं। इसके प्रभाव से घर में छिपा हुआ सांप बाहर निकल आएगा। (घर में छिपा हुआ सांप को बाहर कैसे निकाले)

घर में छिपे (छिपा) हुआ सांप को बाहर निकालने का उपाय (सर्प सांप के भय से मुक्ति )

ghar me chipe saanp ko bahar kaise nikale, saanp ko ghar me se bahar nikalne ke upay

सबसे पहले आप एक पुराना सूती वस्त्र लीजिये, अब इसे जला दें व जलाकर घर में जहां कहीं भी सर्प घुसा हुआ हैं, सावधानीपूर्वक उस तरफ रख देना चाहिए। इसके साथ ही उस स्थान पर सावधानीपूर्वक नजर रखनी चाहिए। ऐसा करने से इस धुएं से सांप थोड़ी ही देर में घबराकर वहां से बाहर निकल जाएगा। साथ ही बीन की मधुर धुन भी छुपे हुए सांप को बाहर निकाले में रामबाण होती हैं। वैसे विज्ञान के अनुसार सांपो में श्रवण क्षमता नहीं होती। इसी तरह अगर किसी कमरे में सांप हो और भीतर घुसने में डर लगे तो उस समय किसी गोबर के कंडे को आधा जलाकर इस प्रकार तैयार करे की उसमे से तेजी से धुंआ निकल रहा हो।

ऐसे चार पांच कंडो को सुरक्षित तरीके से कमरे में सरका कर कमरे को बंद कर दें। सर्प वहां से भाग जायेगा। (यह ध्यान रखे की कमरे में सांप के निकलने की जगह रहे, ताकि जब कमरे में तेज धुआं हो जाए और साप वहां से भागना चाहे तो वह आसानी से कमरे में से बाहर निकल सके)। सांपों को धुआं बिलकुल भी पसंद नहीं होता, धुएं से वह घबरा जाते है और जहां कहीं भी धुआं होता हैं वहां से वह जल्द ही दूर चले जाते हैं। यह एक सामान्य सरल सर्प भागने का उपाय हैं।

देसी कपूर से घर में छुपा सांप को कैसे निकले

जिस कमरे में सांप घुसा हो उस घर या कमरे में पर्याप्त मात्रा में देसी कपूर जलाने से भी सांप घर से दूर चला जाता हैं। “ॐ आस्तिकय नमः ” स्वाहा बोलते हुए कपूर का धुआं देने से सर्प जल्द ही वहां से निकल कर भाग जाता हैं।

कई लोग ऐसे स्थानों पर रहते हैं, जहां अधिकतर सर्प निकलते रहते हैं तथा थोड़ी सी असावधानी से वे घर में घुस आते हैं। इस कारण उन लोगों के मन में हमेशा ही सर्प भय बना रहता हैं। यहां तक की नींद में भी उन्हें सांप कर डर लगा रहता हैं। भारतीय पुराणों में इस समस्या का हल बताया गया हैं। इसके लिए जिस जगह पर सर्प के घर में प्रवेश करने की संभावना हो, वहां-वहां सभी जगह पर दरवाजों के दोनों तरफ “ॐ आस्तिकाय नमः मंत्र” को लाल रंग में लिख दें।

अगर इस तरह से घर में कुछ लिखना आपको अच्छा नहीं लगता हो या आपके घर की खूबसूरती में बाधा बनता हो तो आप सफ़ेद कागज की छोटी छोटी पर्चियों पर भी यह मंत्र लिख कर उन सभी दरवाजो पर चिपका सकते हैं जहां से सांप के आने का डर रहता हैं।

saanp ko ghar se door rakhne ke upya, how to keep snake away from home

यह पौधा लगाये घर के आसपास सांप आएगा ही नहीं – घर में सांप न आये इसका उपाय

कई स्थानों पर सर्पों के अधिकतर दर्शन होते रहते हैं। वहां सर्प निकलते रहते हैं जिससे उस स्थान पर रहने वाले किसी अनिष्ट की आशंका से भयभीत रहते हैं। यानि घर के आस पास ऐसी कई जगह होती हैं जहां पर हमे सांप के निकालने का भय बना रहता हैं। तो ऐसी स्थिति में सर्पभय की मुक्ति के लिए व सांप न काटे इसका उपाय करने के लिए आपको सिर्फ एक पौधे को उस जगह पर लगाना हैं, बस उस पेड़ को लगते ही वहां सांप का भय खत्म हो जायेगा। इस पौधे को वनतुलसी” का पौधा कहते हैं (how to keep snakes away from home india )।

हमारी सामान्य भाषा में इसे मरुआ भी कहते हैं, यह पौधा तुलसी की ही जाति का होता हैं। इसकी पत्तों अच्छी खुशबूदार महक भी आती है। इस तुलसी के पत्तों का वार महरूम होता हैं। यह पौधा लग भाग तुलसी के जैसे ही होता हैं। इसके ऊंचाई एक फुट तक ऊँचा होता हैं। मरुआ के पांच साथ पौधों को या तो जमीं में या फिर गमलो में लगा सकते हैं। यह आपके ऊपर व उस स्थान पर निर्भर करता हैं। बस एक बाद ध्यान में रखे की इन पौधों को ऐसे स्थान पर रखे जहां से अधिकतर सांप के निकालने का डर बना रहता हो। इस पौधे से सर्प दूर ही रहते हैं।

  • जहां कहीं भी सांप के आने का भय रहता हैं वहां के व्यक्तियों को शयन के पूर्व तीन बार आस्तिक शब्द का उच्चारण करके सोना चाहिए। ऐसा करने से भी सर्पदंश का (सांप के काटने का डर) भय नहीं रहता हैं।
  • जहां ज्यादा सांप आते हैं वहां नागदमन या फिर नाकुली के पौधे रोपने से उनका आना बिलकुल बंद हो जाता हैं। सांप को घर से दूर रखने के लिए उपाय में यह सबसे बेहतरीन हैं आसान हैं।
  • सर्प भय से मुक्ति के लिए घर में एक से अधिक जगहों पर वन तुलसी यानी जंगली तुलसी के पौधे जिन्हें अन्य मरुवा नाम से पुकारा जाता हैं, को घर में लगाना चाहिए। व इसे जहां भी सांप के आने का डर रहता हैं वहां सभी जगहों पर लगा कर रखना चाहिए।
  • जहां कहीं भी अधिकतर सांप आते जाते रहते हैं वहां कपूर और गुग्गुल की धुनि देने से उनका आना बिलकुल ही बंद हो जाता हैं।
  • घर में जहां भी आपको सांप के आने का भय बना रहता हो वहां-वहां पर पिली सरसों और देसी कपूर को बिखेर कर रखने से सभी तरह के सांप का आवागमन बंद हो जाता हैं।
  • घर के अंदर आस्तिक मुनि की तस्वीर लगाने से भी वहां सर्प नहीं आते।

सपने में सांप न आये स्वप्न में सर्प भय से मुक्ति पाने के उपाय – Snake Dreams

sapne me saanp ko aane se kaise roke

कई व्यक्ति इस बात से परेशान रहते हैं की उन्हें अधिकतर स्वप्न में सर्प दिखाई देते हैं। सर्पो का स्वप्न में दिखाई देने से अनेक बार वे घबरा भी उठते हैं। स्वप्न में सर्पभय से मुक्त होने के लिए आप यह सरल घरेलु प्रयोग जरूर करे। (सपने में सांप न आये स्वप्न सर्प भय मुक्ति के उपाय) इस प्रयोग के मुताबिक़ एक “कनकचम्पा” नामक वृक्ष का प्रयोग किया जाता है। इसे पेड़ पौधों की भाषा में टेरोसपरम्म ासिरिफोलियम हैं। इसके पत्ते खाकरा के पत्तों के समान हलके पिले वर्ण के होते हैं तथा फूल कैप्सूलर प्रकार का लम्बाई लिए हुए चार फांकों वाला होता हैं।

इसी फल के अंतर्गत तिलचट्टे के पंखों के सामान बिलकुल उसी वर्ण के बीज होते हैं। इन बीजों के पंख के सामान हिस्सों को हल्का सा मसलकर हटाने पर पूरी तरह सर्प के सामान रचना दिखाई देने लगती हैं। ऐसे दो बीज प्राप्त कर उनकी पंख समान रचना हटाकर सर्प का जोड़ा बना लें। इन्हें किसी डिब्बे में थोड़े से सिंदूर के साथ रख लें। रात्रि में शयन से पहले इनके दर्शन करते हुए भगवान स्वप्नेश्वर महादेव का ध्यान करते हुए प्राथना करे की है प्रभु, मुझे स्वप्न में सर्पराज न दिखाई दें। ऐसा करने से स्वप्न में सर्पभय से मुक्ति मिलती हैं।

स्वप्न विज्ञानं के जानकार मानते हैं की व्यक्ति सोते समय जो स्वप्न देखता हैं, उसका अवश्य ही कुछ अर्थ होता हैं यानी भविष्य की किसी शुभ या अशुभ घटना का संकेत होता हैं। इसलिए जो व्यक्ति सपने में बार-बार सर्प देखता हैं, वह विचलित हो उठता हैं और सपने में सांप देखने का अर्थ जानने को उत्सुक हो जाता हैं।

जो व्यक्ति ऐसी स्थिति का सामना कर रहे हैं, उन्हें शिव आराधना की तरफ ध्यान देना चाहिए। हर सोमवार किसी भी सिद्ध शिव मंदिर में शिवजी की सेवा पूजा करना चाहिए, शिवलिंग पर जल भी अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के मन में से सांप का भय निकल जाता हैं, मन को स्वप्न में सर्प के भय से मुक्ति मिलती हैं। इसके साथी ही उस व्यक्ति पर शिव की कृपा भी होने लगती हैं।

Remedies Overcome Snake Dreams

जिन व्यक्तियों को भी सपनो में सांप ज्यादा ही नजर आते हैं वह कनकचंपा का प्रयोग जरूर करना चाहिए, यह सपने में सांप आने से रोकने व दूर करने का उपाय हैं। सर्प के स्वप्न कई बार इतने भयानक होते हैं की स्वप्न देखने वाला बेचैन हो उठता हैं तथा वह ठीक से सो भी नहीं पाता। कभी कभी रात में एक के बाद एक कई तरह के सपने आते रहते हैं। ऐसी समस्या को दूर करने के लिए कनकचंपा के चार बीजों को पलंग के चारों पायों पर किसी टैप से चिपका दें तथा तीन दिन के पश्चात इन्हें निकालकर जल में प्रवाहित कर दें।

ऐसा करने से सर्प दू:स्वप्न आना बंद हो जाते हैं। अगर जल में प्रवाहित करने में आपको कोई समस्या हैं, जलस्त्रोत आस पास नहीं हैं, तो ऐसी स्थिति में एक चौड़े मुंह वाला पत्र लेकर उसमें कुछ जल भर दें। इस जल में बीजों को अर्पित करने के बाद इस जल को किसी भी पीपल वृक्ष की जड़ों में डाल दें। पीपल को हाथ जोड़े और वापिस आ जाये ।

सांप को मारने का दोष के उपाय – सर्प मृत्यु दोष का उपाय

saanp ko marne ka dosh, snake killing in hindi

कभी कभार ऐसा भी होता हैं की हम कहीं घूमने जा रहे हो और गाडी के नीचे सांप आजाता हैं, व गाडी के नीचे आने से मर जाता हैं, तो सांप को मारने से बचने के उपाय में आप यह नुस्खा जरूर करियेगा। इसको करने से सांप को मारने का पाप व सांप को मारने का दोष ख़त्म हो जाता हैं साथ ही इस उपाय को करने से आपकी गाडी के आस पास कभी भी सांप नहीं आता। इस उपाय को आप घर में भी कर सकते हैं, कई बार हम घर में सांप को मार देते हैं आदि तो घर में सांप को मारने के दोष के उपाय में आप यह करिये यह सांप को मारने के सभी दोषो को दूर करने में सक्षम हैं।

इससे निबटने के लिए किसी भी सोमवार के दिन भगवान शिवजी का अभिषेक करके उन पर चार कनकचंपा के बीज अर्पित करें। ऐसा करने से सर्प मृत्युदोष दूर हो जाता हैं तथा बिन बुलाई, अचानक आने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलती हैं। यह सर्प मृत्यु दोष को दूर करने का सरल उपाय हैं।

  • यह सारी व उपाय विभिन्न स्त्रोतों से लिए गए हैं। भारतीय वास्तु, भारतीय ज्योतिष, व अन्य भारतीय प्राचीन ग्रन्थ।

Overcome snake dreams and snake fear remedies in vastu jyotish – उम्मीद करते हैं दोस्तों आपको यह सर्प भय मुक्ति के उपाय व सांप को मारने का दोष के उपाय के बारे में जानकर अच्छा लगा हो। साथ ही आपने सपने में सांप न आये इसके उपाय भी पड़ें ही होंगे यह आप जरूर करियेगा। आपको सांप के सभी तरह के भय दूर हो जायेंगे। दोस्तों आप इस जानकारी को Facebook, Google Plus व अन्य सोशल साइट पर ज्यादा से ज्यादा SHARE करे, इसके लिए निचे दिए गए SHARING बटन्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

3 Comments

  1. Shubhangi bhave November 8, 2018
  2. Prem pal Singh Soam June 5, 2019
  3. विशाल भारद्वाज September 1, 2019

Leave a Reply