सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सूर्य का रंग लाल क्यों हो जाता हैं ?

Why the rising sun is red in Colour

पढ़िए आखिर क्यों सूर्य सुबह उदय होते समय लाल नजर आता हैं व शाम को सूर्य ढलते समय लाल क्यों नजर आता हैं।

जब सूर्योदय होता हैं, तब सूरज एक लाल गेंद की तरह दिखाई देता है और जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, वैसे-वैसे सूरज का रंग सफेद होता जाता है, लेकिन सूर्यास्त के समय उसका रंग एक बार फिर लाल हो जाता है। अतः मन में यह सवाल उठता हैं की आखिर क्यों दिखाई देता है सूरज सूर्योदय और सूर्यास्त के समय लाल ?

दरअसल सूर्य की सफ़ेद किरणें सात रंगों बैंगनी, जामुनी, नीला, हरा, पीला, नारंगी और लाल रंगों से बनती है। दोपहर के समय तो ये किरणे सीधे धरती पर पड़ती हैं, लेकिन सुबह और शाम के समय उन्हें दोगुनी दूरी तय करनी होती है।

इसलिए उनमे इतनी ऊष्मा नहीं रह जाती है की वे वास्तविक रंग में धरती तक पहुंच सके। होता यह हैं की सुबह और शाम के समय वातावरण में उपस्थित धूल, धुए और पानी की वाष्प के कारण सूर्य की किरणों से पिले, नारंगी और लाल रंगों को छोड़कर अन्य सभी रंग बिखर जाते हैं।

इन तीनो रंगों में भी लाल रंग की रोशनी सबसे अधिक होती हैं, इसलिए सूर्य की किरणों में लालिमा होती हैं। और यही कारण है की सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सूरज का रंग लाल होता हैं।

One Response

  1. Lok Prabhat September 14, 2018

Leave a Reply