हमारे अवचेतन मन की शक्ती | Power Of Our Subconscious Mind

Subconscious Mind Power Techniques in Hindi

Subconscious Mind Power in hindi

Power of your Subconscious mind in Hindi

आपका चेतन मन (Conscious Mind) जिस भी बात को स्वीकार करता है, और उसके सच होने पर भरोसा करता है, आपका अवचेतन मन Subconscious mind उसे स्वीकार कर लेगा और हकीकत में बदल देता है। हम जो हासिल करते है, और जो हासिल करने में असफल रहते है, वह सब हमारे खुद के विचार के परिणाम होते है। यानि हम जो सोचते हैं वैसा ही हमारे साथ हो जाता हैं। हमारी शुध्दता और अशुध्दता सुख और दुःख हम पर ही निर्भर करती है। आगे जानिये चेतन मन और अचेतन मन की शक्ति के बारे में कैसे आप दुनिया का कोई सा भी कार्य कर सकते हैं।

उन्हें कोई दूसरा नहीं, बल्कि हम ही बदल सकते है। हमारी सारी खुशी और दुख का स्त्रोत हमारे भीतर है। जैसा हम सोचते है, वैसे ही हम होते है, जैसा हम वर्तमान में सोचेंगे, भविष्य में हम वैसे ही बनेंगे Power of mind techniques in Hindi

कुछ चीजे ऐसी होती है, जिन्हें आप नहीं बदल सकते, जैसे ग्रहो की गति, मौसम का परिवर्तन, समुद्र का ज्वार-भाटा या सुर्य क उदय व अस्त होना। आपका चेतन मन जिन विश्वासों, मान्यताओ, राय और विचारों को स्वीकार करता है, वे सभी आपके अधिक गहरे, अवचेतन मन पर अपनी छाप छोडते है।

अपने अवचेतन मन को सही रास्ते पर कैसे ले जायें वह सीखना बहुत जरुरी है। सौंदर्य, प्रेम, शांति, बुध्दिमानी, और सृजनात्मक विचारो वाली सोच रखें। आपका अवचेतन मन उसी के हिसाब से प्रक्रिया करेगा और आपकी मांसिकता, शरीर तथा जीवन की परिस्थितीयों को बदल देगा।

मनोवैज्ञानिक और मनोविश्लेषक बताते है कि जब विचार आपके अवचेतन मन तक पहुंचते है, तो वे मस्तिष्क की कोशिकाओं पर अपनी छाप छोड देते है।

आपका अवचेतन मन गिली मिट्टी कि तरह होता है यह किसी भी तरह के – अच्छे या बुरे – विचार को स्वीकार कर उसी आकार में ढल जाता है। आपके विचार सक्रिय होते है । उन्हें वे बीज मान लें, जो आप अपने अवचेतन मन की मिट्टी में बोते हैं।

Subconscious Mind

नकारात्मक (Negative) विनाशकारी विचार आपके अवचेतन मन में नकारात्मक ढंग से काम करते है निश्चित रुप से, समय आने पर आपको उनके अनुरुप ही फसल मिलेगी। आपके चेतन मन के आदतन विचार आपके अवचेतन मन में गहरे खाँच बना देते है।

यदि आपके आदतन विचार सामंजस्यपूर्ण शांतिपूर्ण और सृजनात्मक है, तो यह आपके तथा आपके करियर दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए यह बात जान ले की विचार ही वस्तु है।

आप मन में जो मह्सुस करते है, उसे ही अपनी और आकर्षित करते है। आप जिसकी कल्पना करते है, वही बन जाते है। यदी आप ऐसा कर लेते है तो इसके बाद आपके जीवन में चमत्कार होने लगेंगे।

आप जहाज के कप्तान है, आप आदेश दे रहे है और आपका अवचेतन आपके आदेश की छाप को ग्रहण करके इसे साकार कर देगा, चाहे यह सत्य हो या नहीं, जैसा हमने बताया है। इसलिए सिर्फ उन्हीं चीजों को स्वीकार करें जिन्हें आप वास्तव में साकार देखना चाहते हो। (यानी सिर्फ उन्ही चीजों के बारे में सोचे जिनको आप भविष्य में करना चाहते हैं।

आपको यह एहसास करना होगा कि आपका चेतन मन दरवाजे पर खडे पहरेदार की तरह है। इसका मुख्य कार्य है आपके अवचेतन मन को झूठी छवियों से बचाना। अब आप मस्तिष्क का एक बूनियादी नियम जान चुके है।

आपका अवचेतन मन सुझावों को ग्रहण करता है। जैसा आप जान चुके हैं आपका अवचेतन मन तुलना नहीं करता है। न ही यह तर्क करता है। या खुद विचार सोचता है ये सारे कार्य तो आपका चेतन मन करता है,

आपका अवचेतन मन तो सिर्फ उन्ही छवियों पर प्रतिक्रिया करता है, जो आपका चेतन मन इसे देता है। यह खुद काम की किसी खास दिशा या योजना को तवज्जो नहीं देता है। 

याद रखें, चेतन मन की इच्छा के विरुध्द कोई सुझाव अवचेतन मन पर हावी नहीं हो सकता। आपके चेतन मन में किसी भी झूठे या नकारात्मक सुझाव को ठुकराने की शक्ति होती है।

आपको यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि आप अपने अवचेतन मन तक सिर्फ वही सुझाव पहुँचने दें, जो हर मायने में आपका उपचार करते हों, वरदान होते हों, आपको उच्च स्तर पर ले जाते हों और प्रेरित करते हों।

यह कभी न भुलें कि आपका अवचेतन मन आपकी हर बात पर विश्वास करता है। यह शत-प्रतिशत आपकी बात मानता है। यदि आप यह कहते रहेंगे, “मुझे वह प्रमोशन नहीं मिल सकता, मैं अपनी आजीविका नहीं चला सकता, “तो आपका अवचेतन मन ऐसी परिस्थितियाँ बना देगा कि आप सचमुच ऐसा नहीं कर पाएँगे।

आपके अवचेतन मन पर दूसरो के विचारो का भी असर पडता है। बचपन से ही हममें अधिकतर को बहुत से नकारात्मक सुझाव दिए जाते हैं । नकारात्मक सुझावों (Negative Suggestion) की वजह से मानसिक प्रतिक्रिया की बहुत ही बुरी आदत बन सकती है,

जिसका परिणाम युध्द, दुख, कष्ट, धार्मिक व जातिय पूर्वाग्रह और तबाही होता है। संसार के तनाशाह स्वेच्छाचारी शासक और निरंकुश नेता सुझाव की शक्ति को जानते हैं। स्तालिन ने इसका अभ्यास किया था हिटलर ने इसका सहारा लिया था, मोहम्मद और ओसामा बिन लादेन भी इसे अमल मे लाता था।

अचेतन और चेतन मन की शक्ति

इन सभी ने लोगों के धार्मिक या जातिय पूर्वाग्रहों को जाग्रत किया। फिर जब लोग उत्तेजित होकर भावा वेश में आ गए, तो अन्य नकारात्मक सुझाव बो दिए गए और इन लाखों के सामने कुछ बातें बार-बार दोहराई गई। 

आप यह नहीं जानते है की ये आपके अवचेतन मन को दिए गए ऐसे आदेश हैं, जिनकी वजह से आपका जीवन जीता-जागता नरक बन जाएगा कुंठित, मनोरोगी और संकोची हो जाएँगे। खुद को ऐसे विध्वंसात्मक सुझाव देने की वजह से आपको मनोविश्लेषक के क्लीनिक भी जाना पड सकता है।

आप इन सभी नकारात्मक सुझावों को खारिज कर सकते है, बशर्ते आप अपने अपने अवचेतन मन को प्रार्थना की खुराक दें या सोने जाने से पहले कोई न कोई प्रेरक सामग्री पढें। इससे ये सभी विनाशकारी विचार नष्ट होते जाएँगे। 

हमें यह विश्वास होना चाहिए कि हम अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। यह विश्वास – चाहे सच्चा हो, या झूठा हो या तटस्थ हो – लंबे समय तक कायम रखा जाना चाहिए। इसे हमारी मानसिकता में घुल-मिल जाना चहिए।

जब तक कि विपरीत प्रक्रति के विश्वास के जरिए इसे खारिज न कर दिया जाए, यह-सबेर साकार हो जाता है। हम सभी के भीतर यह शक्ति है कि हम अपने भीतर के नकारात्मक विश्वासों के बदलकर उनकी जगह पर सकारात्मक विश्वास रख सकते हैं और इस तरह अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं । – By Joseph Murphy 

Subconscious mind power in Hindi के इस लेख को पढ़कर आपने जाना की चेतन मन और अचेतन मन की शक्ति  कितनी होती हैं। चेतन मन सक्रिय ज्यादा होता है वही अचेतन मन असक्रिय होते हुए सारा काम करता हैं। अगर हम किसी तरह चेतन मन को जीत लें, उसपर जीत हासिल कर ले तो फिर हम अचेतन मन के जरिये कुछ भी हासिल कर सकते हैं।

Also Read :

13 Comments

  1. श्री. निलेश न. पारख November 26, 2016
    • HindiMind November 27, 2016
  2. banke bihari sharma December 11, 2016
    • mind@oshoneesh December 12, 2016
  3. Rahul sharma February 5, 2017
  4. गेंदालाल ओमजी June 12, 2017
  5. vikram Singh June 18, 2017
    • Sumeet August 17, 2019
  6. Manpreet singh July 18, 2017
  7. parimal April 26, 2018
  8. Amarjit Singh July 24, 2018
  9. Raghvendra Verma June 15, 2019
  10. Tilok prajapat December 7, 2019

Leave a Reply