सपने मे पानी देखना नदी, तैरना, डूबना, बाढ़ आना के मतलब व अर्थ

सपने में पानी देखा का मतलब के बारे में – जल सपने के सबसे शक्तिशाली प्रतीकों में से एक है और यह कोई आश्चर्य नहीं है। पानी हमारे चारों तरफ है और हमारे दैनिक जीवन के लिए आवश्यक है। फिर भी हमारे लिए पानी बेहद खतरनाक और विनाशकारी है। हम पानी के अंदर नहीं रह सकते हैं पर हम पानी में डूब सकते हैं और बाढ़ और सुनामी की तबाही का अनुभव कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सपने में पानी देखने का क्या मतलब होता है ? सपने में पानी देखने के कई अर्थ होते हैं और इसे अलग-अलग रूप में देखा जा सकता है। तो चलिए आज आपको बताते हैं अलग-अलग तरह से सपने में पानी में तैरना, डूबना, भीगना, का क्या मतलब होता है।

सपने मे पानी तैरना डूबना बढ़ नदी देखा मतलब

sapne me pani dekhna, सपने मे पानी देखना, सपने में नदी देखना, सपने में पानी में तैरना

Sapne Me Pani Dekhne Ka Matlab

महासागर में पानी देखना

समुद्र में पानी देखना इसका अर्थ यह होता है कि जो गलतियां आपने अपने जीवन काल में की है उन्हें आप को सुधारना होगा जिसके लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। यानी एक तरह से आपको अपनी गलतियों को सुधारने का मौका मिल रहा है।

सपने में नदी देखना

बहता पानी देखना  ऐसे प्रतीक का अर्थ बेहद सकारात्मक होता है सपने में नदी देखने का मतलब अर्थ होता है कि आपकी सारी आकांक्षाएं और आपकी सारी इच्छाएं बहुत जल्द ही पूरी होने वाली है। इसके साथ ही यह आपके जीवन की गति की और भी इशारा करता है, जिस तरह बहती हुई नदी महकती है ठीक वैसे ही यह आपके जीवन के सुखद होने का संकेत देती है।

सपने में बाढ़ का पानी देखना

यह बेहद नकारात्मक संदेश लेकर आता है और इसका अर्थ क्या होता है कि आपको निकट समय में किसी प्रकार की बुरी खबर मिलने वाली है। सपने में बाढ़ के पानी से बचना का मतलब होता है की आप के जीवन में जो विपत्ति आने वाली है या जो विपत्ति परेशानी अभी चल रही है उससे आप बच निकलेंगे, यह एक तरह से सकारात्मक सन्देश है की आप जीत हासिल करेंगे।

सपने में बारिश का पानी देखना

ऐसा सपना देखना एक बात का प्रतीक है कि आपकी जिंदगी में कुछ शुभ काम होने वाला है लेकिन पानी की हल्की बूंदे आपको एक क्षमाशील व्यक्ति के रुप में प्रदर्शित करते हैं जबकि एक अच्छी खासी बरसात इस बात का सबूत है कि आपके जीवन में अब ज्यादा निरसता नहीं रहने वाली है।

सपने में साफ पानी देखना

यदि आप अपने सपनों में साफ़ पानी का अनुभव करते हैं तो इसका मतलब यह है कि आपकी मेहनत अब सफल होने वाली है और आपके कार्यों में आपको जल्दी सफलता मिलेगी।

सपने में गन्दा पानी देखना

इसका अर्थ साफ पानी देखने के बिल्कुल विपरीत होता है। अगर आप कोई भी कार्य कर रहे हैं तो उसका हमको तुरंत रोक दें या कुछ समय के लिए टाल दें। सपने में गन्दा पानी देखना सही नहीं होता यह आपके चित्त की मलिनता, गंदगी को भी दर्शाता है।

सपने में पानी मे डूब जाना

यदि आप पानी में डूब रहे हैं तो इसका अर्थ यह है कि आप के हाथों बहुत ही जल्द कोई बेहतरीन काम होने वाला है। सपने में डूबने का मतलब बड़ा ही सकारात्मक माना जाता है।

सपने में कुएं का पानी देखना

यदि आप सपने में कुएं में पानी देखते हैं तो इसका अर्थ यह है कि आप के हाथों में पैसा आने वाला है और यह एक बहुत ही शुभ संकेत होता है।

गरम पानी देखना

यदि आप अपने सपनों में खोलता हुआ गर्म पानी देखें तो इसका अर्थ यह होता है कि आपको हर प्रकार की समस्या झेलने के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि यह इस बात का संकेत है कि आपके जीवन में कोई बड़ी समस्या आने वाली है।

https://1youtu.be/FClD435iX2A

तो यह थे कुछ संकेत जिनको देखकर आप यह अंदाजा लगा सकते हैं कि आपके जीवन में क्या होने वाला है। सपने में पानी देखना इन सभी अर्थों से देखा जा सकता है जिनके अलग अलग मतलब होते हैं। सपने में तैरना, डूबना, भीगना, बढ़ का पानी, समुद्र का पानी व पानी में डूबता देखना आदि के मतलब की इस जानकारी का इस्तेमाल करके आप अपने जीवन में आने वाली किसी भी प्रकार की विपदा या फिर खुशी का अनुमान लगा सकते है। इसके साथ ही हमने कई सपनो के मतलब के लेख यहां दिए है उनमे कई हजारो स्वप्न फल के बारे में बताया गया है आप उन्हें भी जरूर पढ़े।

10 Comments

  1. TN Chaudhary-Nepal June 15, 2018
    • Amresh November 4, 2019
  2. kuunal sahare February 15, 2019
  3. Anand August 27, 2019
  4. प्रदीप कुमार दूबे January 5, 2020
  5. Himanshu Pandey January 30, 2020
  6. Kamlendra Kumar Sharma February 4, 2022
  7. Radha February 28, 2022
  8. Deepak March 14, 2022
  9. Harshitaa May 22, 2022

Leave a Reply