10 Weight Gaining Tips – Weight Gain Karne Ke Tarike & Upay

How to gain weight naturally without any side effects वेट गेन कैसे करे -अक्सर लोग कहते है की हम खाते-पीते तो बहुत हैं पर हमारे शरीर को लगता नहीं है, कुछ लोग कहते की मैं शाकाहारी हूँ और मैने वजन बढ़ाने के लिए नॉन वेज खाना शुरू किया लेकिन फिर भी मुझे फायदा नहीं मिला। हो सकता है अब तक आपने वेट गेन करने के लिए कई उपाय आजमाए होंगे जैसे पेट भर खाना, योगा और एक्सररसाइज़ करना।

इसके इलावा कुछ लोग जल्दी वजन बढ़ाने के लिए कई तरह-तरह के पाउडर भी खाते है पर फिर भी इतनी मेहनत के बाद भी मन चाहे परिणाम नहीं मिल पाते। किसी पाउडर को खाये बिना भी आप घरेलू उपाय से आसानी से वजन बढ़ा सकते है।

Weight Gain Kaise Kare Weight Badhane Ke Tarike in Hindi Me

weight gain kaise kare, weight gain karne ke upay, weight gain karne ke gharelu nuskhe

सवालों के जवाब

कुछ लोग बोलते है की हम नॉन वेज नहीं खाते, या अंडा नहीं खाते तो क्या हम मोटे नहीं हो सकते है, तो इसका जवाब भी जान ले जरुरी नहीं की वजन बढ़ाने के लिए नॉन वेज खाया जाये। शाकाहारी चीजों में भी ऐसे पोषक तत्व होते है जिससे वेट बढ़ने में मदद मिलती है।

शाकाहारी खाने से ही आप अच्छी सेहत पा सकते है। अगर हम दुनिया के सभी जानवरो पर नज़र डाले तो पाए गए की बड़े से बड़े तथा ताकतवर  जानवर शाकाहारी है ,चाहे वे हाथी हो या गैंडा या घोड़ा हो या भैंसा। ये सभी शाकाहारी है। ये सब जीव आकार में बड़े, ज्यादा मसल मॉस वाले तथा ताकतवर होते है।  जैसा की हम ने शुरू में कहा अक्सर कुछ लोगो का कहना है की मैं बहुत खाता- पीता हु फिर भी वजन नहीं बढ़ता। तो इसका जवाब है पाचन तंत्र कमजोर होना। अगर आपको पेट से सम्बंधित कोई बीमारी है तो पहले उसका इलाज करे ताकि पाचन  हो और खाया पिया शरीर को लगे।

नीचे लिखे हुए उपाय करने से पहले ऊपर लिखे हुए 2 जवाब ध्यान से पढ़े और अगर आपको लगता है की कमजोर पाचन की वजह से आपका वजन नहीं बढ़ रहा तो आप पहले पाचन ठीक करने का प्रयास करे ताकि आपकी मेहनत बेकार न जाये।

वजन बढ़ाने के उपाय – Weight Gain Karne Ke Aasan Upay

1. वजन बढ़ाने के लिए शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैलोरी मिलना जरुरी है। केले में कैलोरी अधिक होती है और इसे खाने से शरीर में एनर्जी भी आती है। अपने आहार में केले और दूध को शामिल करे। इसके अलावा आप बनाना शेक बना कर भी पी सकते है। इससे आपको वेट बढ़ाने में मदद मिलेगी।

2. रात को सोने से पूर्व 25 से 30 दाने किशमिश और 5 अंजीर पानी में भिगो कर रख दे और अगली सुबह खाये। एक बार में न खा कर आप इसे 2 बार में ख़तम कर सकते है। इस नुस्खे को एक महीना लगातार करने पर आपको फर्क दिखने लगेगा।

3. अपने आहार में आलू शामिल करे। आप आलू उबाल कर या सब्जी के रूप में खा सकते है।

4. अश्वगंधा पाउडर भी वजन बढ़ाने में उपयोगी है। 1 गिलास दूध, 1 से 2 चम्मच अश्वगंधा पाउडर और 1 चम्मच देसी घी मिला कर पिए। एक महीने तक इस उपाय को हर रोज करे और खुद फर्क देखे।

5. सुबह खली पेट अंकुरित चने और दाल खाये। इससे शरीर को जरुरी पोषण मिलते है, पाचन तंत्र दरुस्त होता है और शरीर में ऊर्जा आती है।

weight gain karne ke gharelu nuskhe, weight gain kaise kare in hindi

अक्सर कुछ लोग जो वजन बढ़ाने का प्रयास करते है उनका वजन बढ़ने की बजाय पेट बढ़ जाता है। इस समस्या से बचने के लिए जरूरी है की नुस्खे करने के साथ-साथ एक्सरसाइज भी करे, इससे आप स्वस्थ तरीके से अपना वजन बढ़ा सकेंगे और आपका पेट भी नहीं बाहर आएगा।

वेट बढ़ाने के लिए भूख बढ़ाये

कुछ लोग ऐसे भी है इनका ये कहना है की हमें भूख ही नहीं लगती, हमारा कुछ खाने पीने का मन ही नहीं करता। दोस्तों कम खाने या ना खाने की वजह से शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिल पाते इससे शरीर में कमजोरी आने लगती है। अगर आप की भी यही समस्या है तो भूख बढ़ाने के लिए ये उपाय कर सकते है।

हम रोजाना दोनों दिन में कई बार चाय पीते हैं, लेकिन इसको पीने से होने वाले नुकसान के बारे में आपको भी पता नहीं होगा। यह एक जहर जैसी होती हैं अभी पड़ें पूरी जानकारी – कॉफ़ी चाय पीने के फायदे और नुकसान

1. अगर कब्ज़ लगने के कारण भूख नहीं लगती है तो एक चम्मच त्रिफला चूरन गुनगुने पानी के साथ या एक गिलास दूध के साथ ले। इससे पेट साफ़ होगा और कब्ज दूर होगी।

2. थोड़ी थोड़ी देर बाद नमक चाटने से भूख लगने लगती है।

3. एक गिलास लस्सी में थोड़ा जीरा पाउडर और सेंधा नमक मिला कर पीने से भूख बढ़ती है।

4. अगर आप धूम्रपान और तंबाकू का सेवन करते है तो इसे छोड़ने का प्रयास करे इससे भूख कम होती है और पाचन शक्ति भी कमजोर होने लगती है।

5. अगर आप दिन भर ज्यादा शारीरिक काम नहीं करते तो थोड़ा एक्सरसाइज करना शुरू करे इससे शरीर को थकान होगी और भूख लगने लगेगी।

  • क्या आप अपना वजन बढ़ने के लिए पाउडर लेने की सोच रहे हैं, तो यह जरूर पड़ें यहां हमने वजन बढ़ने वाले बेहतरीन पाउडर के बारे में बताया हैं – Vajan Badhane Ke 7 Powder

Weight Gain Karne Ke Saral Upay & Tarike

हमने आज जो बातें इस लेख में साझा की है उनमें से बहुत से बातें पहले से जानते भी होंगे उसके बावजूद वजन बढ़ाने में कामयाबी नहीं मिलती। इसका सही कारण ये है की पता होने के बावजूद भी हम इन बातों पर सही से अमल नहीं करते। दोस्तों मोटा होने का कितना भी असरदार उपाय आपको मिल जाए पर अगर आप उसको सही तरीके से रेगुलर फॉलो नहीं करेंगे तो आपको रिज़ल्ट नहीं मिलेगा।

उम्मीद करते हैं आपको weight gain kaise kare gain करने के उपाय व नुस्खे के बारे में पढ़कर बहुत अच्छा लगा होगा। जैसा की ऊपर बताया गया हैं की अच्छे किसी भी चीज से अच्छे परिणाम पाने के लिए जरुरी हैं की आप उसे रोजाना करते रहे, ऐसा करने से आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इसके साथ ही सुबह जल्दी उठने की आदत बनाये। एक बात और ध्यान रखे दोनों समय भोजन करने के दौरान भोजन को अच्छे से बारीक बारीक चबा चबाकर खाये, इससे भोजन जल्दी और अच्छे से पचेगा और आपको बहुत लाभ होगा।

Leave a Reply