क्या आप जानते हैं – फ्रिज में रखी हुई चीजें खराब क्यों नहीं होती ?

जब हम फ्रिज या ठंडी जगह पर भोजन रखते हैं या किसी को रखते हुए देखते हैं, तो हम सभी के मन में एक न एक बार यह सवाल जरूर पैदा होता हैं की “फ्रिज में भोजन रखने से वह खराब क्यों नहीं होता”। आज हम आपको इसी विषय में संक्षिप्त में बताने की कोशिश करूंगी।

हम सब ने ऐसा सुना व देखा हैं की, कम तापमान में रखने सुखाने की वस्तुए काफी दिनों तक खराब नहीं होती। क्या आप जानते हैं कि कम तापमान पर खाने के पदार्थ सड़ते क्यों नहीं है?? दरअसल खाने की चीजों में सड़ने की क्रिया सूक्ष्म जीवाणुओं द्वारा होती है। इन जीवाणुओं को बैक्टीरिया कहते हैं। सामान्य तापमान पर इनकी संख्या तेजी से बढ़ती है।

जिससे खास पदार्थ खराब हो जाते हैं। कम तापमान पर इनकी वृद्धि कम हो जाती है। बैक्टीरिया को जीवित रहने के लिए पानी और सामान्य तापमान नहीं मिल पाता है। अतः वृद्धि नहीं कर पाते यही कारण है कि फ्रिज में रखा हुआ भोजन लंबे समय तक सुरक्षित रहता है।

वर्तमान समय में भोजन को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के बहुत से तरीके इस्तेमाल में लाए जा रहे हैं। एक विधि में कम तापमान द्वारा खाद्य वस्तुओं में उपस्थित पानी को जमा दिया जाता है दूसरी विधि में कार्बन डाइऑक्साइड गैस को सुखी बर्फ में बदल कर खाद्य पदार्थों को निम्न तापमान पर पैदा किया जाता हैं। रेफ्रिजेनेटर में फ्रीऑन गैस को दबाकर निम्न तापमान पैदा किया जाता है, जिसे भोजन जल्दी ख़राब नहीं होता हैं।

Leave a Reply