डिजिटल इंडिया क्या है (जानकारी) Digital India in Hindi

डिजिटल इंडिया क्या है, इसमें क्या होने वाला है, डिजिटल इंडिया क्या बदलाव करेगा आदि, सभी इन्ही बातों के बारे में सोचते है। यह भारत सरकार द्वारा चलाया जाने वाला सबसे अच्छा कार्यक्रम है जिसमे भारत सरकार आम जनता को नई सुविधा देना चाहती है, वह अब आम जनता को डिजिटल करना चाहती है। सब कुछ ऑनलाइन करना चाहती है। अब तक जो पुराने तरीके थे उनको छोड़कर नया करना चाहती है यही डिजिटल इंडिया का उद्देश्य है।

डिजिटल इंडिया का कार्यक्रम एक जुलाई को 2015 को हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देशय था की भारत जो की कभी सोने की चिड़िया कहा जाता था, वह फिर से अपने चरम बिंदु को छुए। आज के लोग, आम नागरिक काफी पिछड़ा हुआ है उन्हें नए-नए साधनो के बारे में कोई जानकारी नहीं है, जैसे की एक मोबाइल से क्या-क्या किया जा सकता है भारत सरकार का इस कार्यक्रम को शुरू करने के पीछे यही मकसद रहा है की भारत की खोई हुई प्रतिभा वापस जागे और जो लोग पिछड़े है जिन्हे नए साधनो की जानकारी नहीं उन्हें भी इसकी जानकारी मिले और वह इन साधनो का भरपूर लाभ उठा सके।

digital india ki shuruvat kab hui, digital india in hindi, digital india kya hai, डिजिटल इंडिया की शुरुआत कब हुई

डिजिटल इंडिया क्या है – Digital India in Hindi

डिजिटल इंडिया के मुख्य उद्देश्य क्या है ?

  • भारत के हर एक व्यक्ति को डिजिटल इंडिया की उपयोगिता के बारे जानकारी उपलब्ध करवाना
  • हर एक व्यक्ति को डिजिटल की ताकत के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना
  • डिजिटल से क्या क्या किया जा सकता है उससे जानकारी उपलब्ध कराना
  • पुराने तरीको को छोड़कर समय की धारा से जानकारी उपलब्ध कराना
  • ऑफलाइन दुनिया को ऑनलाइन में लाना
  • ऑफलाइन से ऑनलाइन क्या होता है
  • ऑनलाइन आकर आप क्या कर सकते है

डिजिटल इंडिया शब्द का मुख्य अर्थ क्या है

  • डिजिटल इंडिया का क्या मतलब है, डिजिटल से मतलब होता है आधुनिक, नया और इंडिया से अर्थ है अपना भारत यानी की “डिजिटल इंडिया का मतलब है आधुनिक भारत”। आज के समय की जो धारा है उसमे बहने को डिजिटल कहा जाता है समय के साथ बदलकर नए दौर को अपनाना यही डिजिटल इंडिया का उद्देश्य है।

JIO का डिजिटल इंडिया में योगदान

  • जिओ का डिजिटल इंडिया में बहुत बड़ा योगदान रहा है। यह आपको भी मालूम होगा की जब JIO नहीं आई थी तब दूसरे नेटवर्क्स के प्लान कितने महंगे थे, उनके डाटा प्लान और कालिंग की दरे बहुत ज्यादा महंगी थी और उनकी लिमिट भी थी जिससे की हमारे भारत के बहुत कम नागरिक ही डिजिटल सेवा का लाभ ले पा रहे थे। लेकिन जैसे ही डिजिटल इंडिया में जिओ ने अपनी सुविधाई दी तब से हर एक नागरिक के पास स्मार्टफोन है।
  • पहले प्लान महंगे थे इसलिए आम आदमी इंटरनेट का उपयोग नहीं करता था लेकिन जिओ ने सस्ते प्लान में data, calling, sms यह तीनो मुफ्त कर दी। एक वो समय था जब महंगे प्लान होने के कारण आम नागरिक Youtube, Facebook आदि के बारे में जानता तक नहीं था लेकिन आज जिओ के योगदान से ऐसा असर हुआ है की हर एक आम नागरिक Youtube का उपयोग कर रहा है Facebook, Whatsapp आदि सेवाओं का भरपूर लाभ ले रहा है।
  • यह जिओ का डिजिटल इंडिया में सबसे बड़ा योगदान रहा है, इन्होने आम नागरिक को सेवा तो दी है इसके साथ ही जिओ के सस्ते प्लान होने के कारन दूसरी कंपनियों को भी अपने प्लान सस्ते करने पड़े, हालांकि जिओ से सस्ते उनके प्लान नहीं है लेकिन पहले से काफी सस्ते हो चुके है। तो इस तरह डिजिटल इंडिया में जिओ का योगदान रहा जो की सबसे बड़ा योगदान है।

डिजिटल इंडिया की शुरुआत कब हुई थी

  • डिजिटल इंडिया की शुरुआत 1 July 2015 को में हुई। यह एक कार्यक्रम था जिसमे प्रधान मंत्री जी और अन्य हस्तियों ने डिजिटल इंडिया की शुरुआत की थी और संकल्प लिया था की भारत के हर एक आम नागरिक को नए आधुनिक तकनीक और डिजिटल की ताकत देंगे। इस कार्यक्रम यानी डिजिटल इंडिया का बजट 1,13,000 करोड़ का बजट रखा गया था।
  • इनके मुताबिक भारत की 2.5 लाख पंचायतों के सहित करीबन 6 लाख गांवो में ब्रॉडबैंड की सेवा देने का लक्ष्य है। इसके साथ ही प्रधान मंत्री जी ने आईटी को भी आगे बढ़ावा दिया है जिससे भारतीयों किसानो को उनका लाभ मिल सके और वे नए आधुनिक ढंग से कार्य कर सके। इसके अलावा डिजिटल इंडिया के मुताबिक सरकारी कॉलेज में मुफ्त में स्मार्टफोन देने का फैसला भी लिया गया था जो की आप देख सकते है सभी सरकारी कॉलेज में दिए जा रहे है।

भारत डिजिटल इंडिया कैसे बनेगा

  • भारत डिजिटल इंडिया बनेगा नहीं वह बन ही रहा है, आप पिछले सालों की तुलना में आज के दौर को देख सकते है कितनी तेजी से विकास हो रहा है, हर जगह डिजिटल व्यक्ति देखे जा सकते है। आज का हर एक नागरिक स्मार्टफोन रखने लगा है, सिर्फ रखने ही नहीं बल्कि वह अब ऑनलाइन दुनिया से भी जुड़ चूका है। इसी तरह आगामी वर्षो में डिजिटल इंडिया का प्रोजेक्ट अपने शीर्ष पर होगा।

जैसे की नीचे हम आपको बता रहे है की डिजिटल इंडिया में क्या-क्या होने वाला है, कौन-कौन सी सुविधाएं आपको मिलने वाली है।

  • ब्रॉडबैंड की सुविधा
  • मोबाइल की सुविधा देना कम दामों में (Jio)
  • आम नागरिक के लिए स्मार्टफोन के कम दाम करना
  • घर बैठे बिजली बिल, सरकारी सेवाओं आदि का भुगतान करना
  • इ-गवर्नेंस
  • इ-क्रांति
  • सभी स्कूलों में फ्री वाईफाई की सुविधा देना, सभी पढाई के कोर्स को ऑनलाइन करना आदि सभी कामो को ऑनलाइन करना।

आदि इस तरह भारत डिजिटल इंडिया बनेगा। तो यहाँ आपने जाना डिजिटल इंडिया की शुरुआत कब हुई और डिजिटल इंडिया क्या है डिजिटल इंडिया शब्द का क्या मतलब अर्थ है आदि। उम्मीद करते है आपको यह सब जानकारी प्राप्त करके अच्छा लगा होगा।

Leave a Reply