अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब और क्यों मानते है : कैसे शुरुआत हुई ?

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत कब की गई, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत कैसे हुई इसे क्यों मनाया जाता है आदि ऐसे सवालो के उत्तर के साथ हम आपके सामने आये है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज बड़ी संख्या में मनाया जाता है, योग हमारे जीवन का अहम् अंग है और इसीलिए इसका इतना प्रचार प्रसार किया जाता है। कई लोगों को यह याद नहीं रहता की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाता है या अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस किस तरीक को मनाते है तो जानकारी के लिए हम बता दे की यह 21 जून को मनाया जाता है International yoga diwas in Hindi

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस क्यों मनाते है कब शुरुआत हुई

Antarrashtriya Yog Diwas Kab Manaya Jata Hai in Hindi

yog diwas in hindi, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस क्यों मनाया जाता है

27  दिसंबर 2014 के दिन की बात है जब पहले भारत ने UN (United Nations) के सामने योग दिवस का प्रस्ताव रखा था। UN ने योग दिवस की भूमिकाओं और मनुष्य के लिए इसकी उपयोगिता को समझते हुए भारत का यह प्रस्ताव स्वीकार किया था।

इस प्रस्ताव में सबसे अच्छी बात तो यह है की भारत के साथ समर्थन में 193 देशो में से 175 देशो ने इसका समर्थन किया था। और गजब बात तो यह है की इस समर्थन को बिना किसी वोटिंग किये ही UN द्वारा स्वीकार कर लिया गया।

UN ने योग के महत्व को समझते हुए इस दिशा में यह एक बड़ा कदम उठाया था, हमारे प्रधान मंत्री मोदी जी के इस प्रस्ताव को महासभा तक पहुँचने में तीन महीने से भी कम समय लगा था।

21 जून तरीक ही क्यों चुनी गई

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस क्यों मनाया जाता है : यह आप भी जानना चाहते होंगे की इस दिवस के लिए 21 जून ही क्यों चुना, इस दिन ग्रीष्म संस्कृति होती है व इस दिन सूर्य पृथ्वी उत्तर से दक्षिण की और चलना प्रारंभ करता है। यानी सूर्य जो की अब तक उत्तरी क्षेत्र के सामने था वह इस दिन से दक्षिणी क्षेत्र की तरफ चलना शुरू कर देता है।

इस दिन में ख़ास बात तो यह है की 21 जून का यह दिन योग में महारत हासिल किये हुए योगियों के मुताबिक इस दिन रूपांतरण का समय बहुत अच्छा होता है। यानी इस दिन किया गए किसी भी काम को आप शुरू करे तो रूपांतरण के लिए बेहतर होता है। यही भी एक फैक्ट है की योग आज के समय में इतनी गति से चरों और बढ़ रहा है। करोड़ों लोग इसका लाभ प्राप्त कर रहे है।

1893 में जब स्वामी विवेकानंद जी ने अमेरिका के शिकागो शहर में विश्व धर्म संसद में योग के बारे में व्याख्यान दिया तब से पूर्व के कई गुरुओं और योगियों ने दुनिया भरा में घूमकर योग का प्रचार प्रसार किया और जन-जन को योग सिखाया। इस तरह बड़ी संख्या में लोगों ने स्वीकारा की योग मनुष्य की अहम् जरूरत है जो उसे आनंद और स्वास्थ्य प्रदान करती है।

इस तरह कई देशो में योग पहले से किया जाता आ रहा था और जब नरेंद्र मोदी जी ने UN में योग दिवस का प्रस्ताव रखा तो बिना किसी झिझक के इसे स्वीकार कर लिया गया क्योंकि यह पहले ही कई देशों में प्रसिद्द हो चूका था और करोड़ों लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बन गया था। तो अब आपको योग दिवस की शुरुआत कब की गई, और योग दिवस कब मनाया जाता है व क्यों मनाया जाता है इसके बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी।

आप भी हर वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाये व इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाये।

Leave a Reply