प्रलय कब आएगा – कब होगा संसार का अंत

प्रलय कब आएगा – कब होगा संसार का अंत

प्रलय कब आएगा

यदा-कदा मनुष्य के जिज्ञासु मन में ये सवाल उठता रहता है की संसार का अंत कब और कैसे होगा ? प्रलय कब आएगा ? प्रलय के बाद क्या होगा ? क्या हमारी धरती बचेगी ? क्या जीवन रहेगा ? इत्यादी…….

अलग – अलग धर्मो और धार्मिक किताबो के आधार पर प्रलय के समबन्ध कई प्रकार के दावे किये जाते रहे है, और कई सारी तारीखे आकर चली गयी परन्तु कुछ नहीं हुआ। इस प्रश्न के जवाब में “2012” नाम से हॉलीवुड मूवी भी बन चुकी है जिसमे संभावित प्रलय के बारे में बताया गया।

अब हम सबसे पुराने और सबसे वैज्ञानिक “जैन धर्म” पर विश्वास करे तो इस यक्ष प्रश्न का सटीक उत्तर हमें मिल जाता है।

जैन आगम के अनुसार प्रलय आज (वर्ष 2023) से  लगभग 39,455 वर्ष बाद होगा।

  • जैन आगम के अनुसार अभी पंचम काल (युग) चल रहा है जो की 21,000 वर्ष का है और अभी (2023) तक पंचम काल के 2545 वर्ष पूर्ण हो चुके है।
  • इसके बाद षष्टम काल आएगा वो भी 21,000 वर्ष का ही होगा। उस काल में मनुष्य की बुद्धि, शक्ति, आयु, लम्बाई सब कम हो जायंगे और मनुष्य कुरुप, बौना और बहुत ही असभ्य हो जायेगा।
  • षष्टम काल के 49 दिन बचंगे तब 7 -7 दिन कुवृष्टिया होगी, जिससे पृथ्वी पर 1 योजन तक सभी नष्ट हो जाता है। जल कर भस्म हो जाता है। इस प्रकार प्रलय आएगा और उसके बाद पुनः काल का पहिया घूमेगा और प्रलय के बाद फिर से जीवन की शुरुआत होगी।

इस प्रकार जैन आगम के अनुसार प्रलय वर्ष 41,478 में होगा।

5 Comments

  1. GREATSANJU May 27, 2020
  2. Sunaina sahu June 13, 2020
  3. kumar May 12, 2022
  4. sameer July 17, 2022
    • Hindi Mind March 30, 2023

Leave a Reply